बाँदा- अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा,युवक की मौत,पिता सहित दो घायल

SHARE:

खेत जोतने के बाद ट्रैक्टर से घर लौटते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिस पर पिता पुत्र सहित पड़ोसी युवक घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरहा गांव के मजरा जयराम बारी गांव निवासी 18 वर्षीय उमेंश पुत्र रामगोपाल रविवार की सुबह अपने पिता और पडोसी 16 वर्षीय कृष्णा के साथ खेत की जुताई करने गया था। खेत जोतने के बाद सभी लोग खेत से घर लौट रहे थे। बसरेही माइनर की चढाई चढते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर आनियंत्रित होकर नहर में गिर कर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार तीनो लेाग दब कर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने किसी तरह तीनो को बाहर निकाला। उन्हे सीएचसी मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उमेंश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनो ने बताया कि खेत जोत कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment