बाँदा-सब्जी व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

SHARE:

शराब के नशे सब्जी व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के गुठिल्ला पुरवा निवासी 56 वर्षीय राममिलन पुत्र मइयादीन ने शुुक्रवार की शाम छत पर पड़े लोहे के जाल में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। खाना देने के लिए घर पहुंची भतीजी रोशनी ने शव फंदे पर लटकता देखा,तब घटना की जानकारी घर के अन्य लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भतीजे विपिन ने बताया कि सब्जी का ठेला लगाता था। वर्ष 2013 मे सीजर के दौरान उसकी पत्नी गीता की मौत हो गई थी। उसके एक बेटी व एक बेटा है। डेढ साल पहले पत्नी से विवाद होने पर बेटे योगेद्र ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। पुत्र की मौत के बाद से वह परेशान रहता था। तभी से वह नशे का आदी हो गया था। कभी बड़ी बहन के घर पड़मई नरैनी में रहता था तो कभी छोटी बहन के यहां रहता था। वह 9 अप्रैल को बड़ी बहन की ससुराल पड़मई से गांव आया था। शाम को उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment