खदान कर्मी के साथ मारपीट करने तथा राइफल छिनने के मामले में वांटेड चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चटगन खदान के मैनेजर बृजमोहन पुत्र यदुनाथ सिंह निवासी बजेहटा थाना ललपुरा जनपद हमीरपुर ने थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी थी कि दिनांक 01 मई की शाम को एक दर्जन से अधिक लोग चारपहिया वाहन से आये और खदानकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान सुरक्षा में लगे कर्मी भूपेंद्र की लाइसेंसी रायफल भी छीन लिए थे। साथ ही उसके जेब में पड़े रुपए भी निकालकर ले गए थे। साथ ही धमकी दी थी कि खदान अगर चलाना है तो गुंडा टैक्स देना पड़ेगा। नहीं तो वह खदान नहीं चलने देंगे। धमकी देने के बाद वह खदान से चले गए। मामला संज्ञान में आने पर एसपी पलाश बंसल ने कोतवाली देहात पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन नाम जद सहित 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। वही एसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तारी के क्रम में बुधवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त अनुराग पुत्र राकेश निवासी जंगल दफ्तर थाना कोतवाली नगर,गोविंद पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी कटरा थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है।
पूर्व में पुलिस द्वारा जितेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र फूल सिंह निवासी अमलोर थाना पैलानी को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त की निशादेही पर छीनी गई लाइसेंसी रायफल भी बरामद की गई थी। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात संजीव कुमार चौबे,महोखर चौकी इंचार्ज दुर्गविजय सिंह,आरक्षी मानवेन्द्र सिंह,अवनीश यादव,आकाश,प्रेमकुमार, शिवी यादव शामिल रहे।