बाँदा-चोरी के आभूषण तथा नगदी के साथ पकड़े गए दो चोर

SHARE:

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी के जेवरात तथा नगदी बरामद हुई है।
जानकारी देते हुए सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना गिरवां क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी देवीदीन पुत्र बहादुर के घर में विगत 21 अप्रैल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घर में घुसे चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी कर ले गए थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने थाना की टीम लगाई थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा सोमवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय पुत्र पहलवान विश्वकर्मा निवासी मुरवां थाना गिरवां,शंकर पुत्र पहलवान विश्वकर्मा निवासी मुरवां को सदल पुरवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 25 हजार रुपए नकद (चोरी के),02 बच्चों की माला पीली धातु,03 कड़ा सफेद धातु,02 नाग नागिन सफेद धातु,01 नाक की नथूनी,02 ताबीज सफेद धातु,04 चुड़े बच्चों के सफेद धातु,12 पैर का मीना सफेद धातु,04 हाथ के चुड़े सफेद धातु,02 जोड़ी पायल सफेद धातु,02 सिक्का सफेद धातु,02 रोल्ड गोल्ड अंगूठी पीली धातु,01 छल्ला बरामद हुए है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी,उप निरीक्षक बुद्धीसागर,मणिशंकर मिश्रा,आरक्षी संदीप कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment