जनपद में अलग-अलग जगहो पर आंधी तूफान के दौरान दीवार तथा स्लैब गिरने से महिला सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना में मटौध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी पुनिया 64 पत्नी गजना वर्मा को कालोनी मिली है। गुरूवार की रात कमरेे में परिवार के सभी लेाग सो रहे थे। तभी तेज आधी-पानी के दौरान सभी लोग कमरे से बाहर निकल आए। हवा के झोके में कमरे का सामान फैल गया था। शुक्रवार की सुबह पुनिया कमरे के अंदर सामान समेट रही थी। तभी मकान की स्लेब अचानक गिर गई। जिससे वह मलवे में दब गई। मौके पर पहुंचे परिजनो ने मलवा हटा कर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी कैलाश 65 पुत्र छत्रपाल गुरूवार की रात कमरे मे सो रहा था। तभी तेज आधी पानी के दौरान घर की दीवार भर भरा कर गिर गई । जिससे उसकी दब कर मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर पहुंचे परिजनो ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।