बैक की नोटिस आने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कताई मिल निवासी ने प्रमोद उर्फ लक्ष्मीकांत उम्र 34 भरत विश्वकर्मा पुत्र रामनारायन विश्वकर्मा ने गुरूवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात आधी तूफान आने के दौरान घरवालो की नीद खुली देखा तो दरवाजे अंदर से बंद थे। कुंडी खटखटाई। लेकिन अंदर से कोई आहट नही मिली। किसी तरह दरवाजा खोल कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई भरत विश्वकर्मा ने बतायाा कि वह फर्नीचर का काम करता था। उसने दो वर्ष पहले बैक से ढाई लाख रूपया कर्ज लिया था। भरत का कहना है कि उसने बैक का पूरा कर्ज अदा कर दिया था। फिर भी बैक ने 25 मई को पांच लाख की नोटिस भेज दिया था। नोटिस आने के बाद से प्रमोद परेशान हो गया था। कहा कि इसी के चलते उसने फांसी लगा ली है।