बंद घर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया घरेलू सामान, नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं।
अतर्रा क्षेत्र के ग्राम नगनेधी निवासी आशा अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली गई थीं। इसी दौरान एक सितंबर की रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया था। 11 सितंबर को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए। लगातार सुरागरसी-पतारसी के बाद मुखबिर की सूचना पर खम्हौरा चौराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपू पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश और सलीम पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी नगनेधी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 350 रुपये नकद, एक पीली धातु का लॉकेट, दो सफेद धातु के कड़े, चार पीली धातु की नथिया, सैमसंग का फ्रिज, एलजी का पंखा, सिलाई मशीन, चार बोरी गेहूं और दो बोरी चावल बरामद किए हैं। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 336/26, धारा 305(1)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। चोरी का सामान बरामद
350 रुपये नकद, एक लॉकेट पीली धातु, दो कड़े सफेद धातु, चार नथिया पीली धातु, एक सैमसंग फ्रिज, एक एलजी पंखा, एक सिलाई मशीन, चार बोरी गेहूं (दो क्विंटल) और दो बोरी चावल (एक क्विंटल) बरामद किए गए। पुलिस टीम यह रहे शामिल
उपनिरीक्षक बालमुकुन्द शुक्ला, कांस्टेबल नीलू आर्या, कांस्टेबल अर्जुन वर्मा, कांस्टेबल विकास वर्मा और कांस्टेबल सचिन यादव।