कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि विगत 12 मई को कोतवाली नरैनी क्षेत्र के देविन नगर निवासी छोटेलाल पर गांव के कुछ लोगो के द्वारा पुरानी रंजिश व जमीन पर कब्जा करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नरैनी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामनरेश पुत्र रामबहोरी निवासी देविन नगर थाना नरैनी,अंकुर पुत्र रामनरेश निवासी देविन नगर थाना नरैनी,शाहआलम पुत्र बाबू मिया निवासी अतर्रा रोड थाना नरैनी को पाड़ादेव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरैनी भास्कर मिश्रा,उप निरीक्षक रक्षा देवी,आरक्षी जितेन्द्र यादव,अतुल राठौर,अंकित कुमार शामिल रहे।