बाँदा-पदोन्नति होने पर दरोगा बने हेड कांस्टेबल

SHARE:

हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए दरोगा को एसपी ने स्टार लगाकर बधाई दी। साथ ही लगन के साथ ईमानदारी से कार्य किये जाने को लेकर प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी बाल मुकुन्द यादव के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई दी। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए कार्य क्षेत्र में आने वाली नवीन चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही एसपी ने दरोगा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक भी मौजूद रही। बता दें कि उप निरीक्षक बाल मुकुन्द यादव मूल रुप से प्रयागराज के रहने वाले है। वर्ष 1986 में जनपद प्रयागराज से उत्तर-प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment