सड़क किनारे बात करते समय झपट्टा मारकर वाले मोबाइल छीनकर ले जाने वाले 3 अन्तर्जनपदीय बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से मोबाइल व घटना प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में थाना मटौंध पुलिस द्वारा झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर ले जाने के मामले में तीन अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि विगत 06 अप्रैल को प्रयागराज के रहने वाले कृष्ण माधव के साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर मोटसाइकिल द्वारा झपट्टा मारकर मोबाइल फोन ले जाने की सूचना थाना मटौंध में दी गई थी। बताया कि पीड़ित रेलवे लाइन में चल रहे कार्य मे मेठ का काम करता था। होटल में खाना खाने के बाद वह बात कर रहा था। तभी बाइक से आये युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का लगाया गया था।इसी क्रम में बुधवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त राहुल पुत्र देवीदीन उम्र निवासी कस्बा कबरई थाना कबरई जनपद महोबा, रंजीत पुत्र दशरथ निवासी ग्राम लिलवाही थाना कबरई जनपद महोबा,कल्लू उर्फ परशुराम पुत्र शिवराम निवासी वीला थाना कबरई जनपद महोबा को जखौरा अण्डर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मटौंध,उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार,विकास नेहरा,अच्छेलाल शामिल रहे।