बाँदा-बाइक भिड़ंत में किशोर सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

बाइक भिड़ंत में किशोर सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद मृतक परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी राहुल 16 पुत्र छोटेलाल उर्फ राजकुमार अपने मामा दिलीप के घर बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में रहता था। मामा सुनील की 24 जून को शादी थी। सोमवार की रात राहुल अपने पड़ोसी 39 वर्षीय राजू पुत्र बृजलाल के साथ बाइक में बैठकर सामान लेने बाजार जा रहा था। तभी बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी 21वर्षीय रामजी पुत्र रामानंद बाइक लेकर घर से अतर्रा की ओर जा रहा था। चौसड़ गांव के चौराहे पर दोनों बाइको में आमने सामने भिडंत हो गई। जिसमें राहुल और रामजी की मौके पर मौत हो गई। राजू को गंभीर हालत में सीएचसी अतर्रा ले जाया गया। जहां डॅाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनो ने तीनो को उठाकर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद तीनो को मृत घोषित कर दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई