बाइक चोरी की सूचना पर पुलिस ने 8 घण्टे के भीतर चोर को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के देवानंद की मंगलवार की शाम को कालूकुआं से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। सूचना पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों,वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 08 घण्टे के भीतर अभियुक्त अरुण पुत्र संतोष निवासी निवादा थाना गिरवां को छोटा बाईपास पल्हरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रश्मि सिंह,आरक्षी सतीश,नरेन्द्र शामिल रहे।