आयोजित बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित एवं समर्पित बूथ कार्यकर्ता है। बूथ जितना मजबूत होगा,संगठन उतना ही सशक्त होगा और जनता का विश्वास भी निरंतर बढ़ेगा।
सदर विधानसभा के अन्तर्गत शहर के एक मैरिज हॉल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका,संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत द्वारा की गयी एवं मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष,बुंदेलखंड विकास बोर्ड अयोध्या सिंह पटेल, पूर्व सांसद आर0के0सिंह पटेल,नगरपालिका परिषद बाँदा की चेयरमैन मालती बासु,जिला महामंत्री ममता मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष पंकज रैकवार, जिला मंत्री दुर्गा चैरसिया एवं जिला मंत्री रूपा चैहान,मण्डल अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष नगर सन्तोष राजपूत,मण्डल अध्यक्ष बिसण्डा विनय कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष महुआॅ प्रेमस्वरूप द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन किया। सम्मेलन में विधानसभा सदर के सभी 333 बूथ अध्यक्ष,54 शक्ति केन्द्र संयोजक तथा समस्त मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ही शक्ति है और बूथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संचालित करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि संतोष गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित एवं समर्पित बूथ कार्यकर्ता है। बूथ जितना मजबूत होगा,संगठन उतना ही सशक्त होगा और जनता का विश्वास भी निरंतर बढ़ेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी बूथ अध्यक्षों,शक्ति केन्द्र संयोजकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम और समर्पण के बल पर ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा,संगठन विस्तार एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। सम्मेलन का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।