संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए 13संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए 13 विभागों को डीएम में जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही कार्य मे लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जायेगा। जिसमें 13 विभाग मिलकर कार्य करेगें। समस्त विभागों का कार्य उत्तर दायित्व शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। डीएम जे रीभा ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम की निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियों को सम्पादित कराया जाए। साथ ही ब्लाक महुआ के खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, एवं ग्राम सहायक को संवेदीकरण पूर्ण न हाने पर कारण बताओं नोटिस दिया गया। साथ ही आदेशित किया गया की समस्त का संवेदीकरण शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाये। माह अप्रैल में कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित ग्रामों/नगरीय निकाय में संचारी रोगो से बचाव एवं जागरूकता से सम्बन्धित निम्न लिखित गतिविधि सम्पन्न की जायेगी। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संचारी रोगों से बचाव एवं साफ-सफाई की जानकारी प्रतिदिन प्रार्थना सभा में दी जायेगी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता,निबन्ध लेखन आदि के माध्यम से जागरूक कार्यक्रम शुद्व पेय जल के विषय में जानकारी दी जायेगी। इसी तरह जनपद के समस्त ग्रामों में कार्ययोजनानुसार नालियो की सफाई,झाडियों की कटाई, एण्टी लार्वा दवा का छिडकाव,जल भराव का निस्तारण,शुद्व पेय जल की व्यवस्था की जायेगी। इस कार्य हेतु समस्त एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग द्वारा समस्त ब्लाको एवं ग्रामों में आशा,आंगनवाडी कार्य कत्रियों द्वारा पोस्टर, पम्पलेट्स वितरित कर एवं 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिन घरों में मिलते है। उन घरों पर संचारी रोगों से बचाव का स्टीकर लगाया जायेगा साथ ही प्रत्येक घर पर जा कर मच्छर पनपने की परिस्थितियों को नष्ट करने व मच्छरों बचाव के विषय में जानकारी दी जायेगी। कुपोषित बच्चों का चिन्हिीकरण कर पुष्टाहार उपलब्ध कराया जायेगा। घर घर भ्रमण के दौरान आशा आंगनवाडी द्वारा बुखार के रोगियों की सूची,खॉसी जुकाम के रोगियों की सूची, क्षय रोग ग्रसित लक्षणों वाल व्यक्तियो की सूची जॉच हेतु तैयार कर यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करेगी। एवं समस्त जनमानस को बुखार होने पर 108 एम्बुलेन्स केा प्रयोग के विषय में लोगों को जानकारी दी जायेगी। दस्त के रोगी मिलने पर ओ0आर0एस0,जिंक की टैब0 उपलब्ध करायी जायेगी। नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई का कार्य, कूडा निस्तारण, नालियों की सफाई, मच्छर से बचाव हेतु फॉगिंग एवं नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया जायेगा। कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के द्वारा समस्त ग्रामों में सुअर पालकों को संचारी रोगों से बचाव के विषय में संवेदीकरण किया जायेगा। साथ ही जनसमुदाय को चूहा,छछूंदर सें फैलने वाले रोग स्क्रब टाइफस के बारे में जागरूक किया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की मॉनीटरिंग हेतु जनपद स्तर से समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मलेरिया फाइलेरिया निरीक्षकों को पर्यवेक्षण कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजेन्द्र सिंह, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार,जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार,प्रदीप कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर , आदि मौजूद रहे। विभागों को डीएम में जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही कार्य मे लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जायेगा। जिसमें 13 विभाग मिलकर कार्य करेगें। समस्त विभागों का कार्य उत्तर दायित्व शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। डीएम जे रीभा ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम की निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियों को सम्पादित कराया जाए। साथ ही ब्लाक महुआ के खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, एवं ग्राम सहायक को संवेदीकरण पूर्ण न हाने पर कारण बताओं नोटिस दिया गया। साथ ही आदेशित किया गया की समस्त का संवेदीकरण शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाये। माह अप्रैल में कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित ग्रामों/नगरीय निकाय में संचारी रोगो से बचाव एवं जागरूकता से सम्बन्धित निम्न लिखित गतिविधि सम्पन्न की जायेगी। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संचारी रोगों से बचाव एवं साफ-सफाई की जानकारी प्रतिदिन प्रार्थना सभा में दी जायेगी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता,निबन्ध लेखन आदि के माध्यम से जागरूक कार्यक्रम शुद्व पेय जल के विषय में जानकारी दी जायेगी। इसी तरह जनपद के समस्त ग्रामों में कार्ययोजनानुसार नालियो की सफाई,झाडियों की कटाई, एण्टी लार्वा दवा का छिडकाव,जल भराव का निस्तारण,शुद्व पेय जल की व्यवस्था की जायेगी। इस कार्य हेतु समस्त एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग द्वारा समस्त ब्लाको एवं ग्रामों में आशा,आंगनवाडी कार्य कत्रियों द्वारा पोस्टर, पम्पलेट्स वितरित कर एवं 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिन घरों में मिलते है। उन घरों पर संचारी रोगों से बचाव का स्टीकर लगाया जायेगा साथ ही प्रत्येक घर पर जा कर मच्छर पनपने की परिस्थितियों को नष्ट करने व मच्छरों बचाव के विषय में जानकारी दी जायेगी। कुपोषित बच्चों का चिन्हिीकरण कर पुष्टाहार उपलब्ध कराया जायेगा। घर घर भ्रमण के दौरान आशा आंगनवाडी द्वारा बुखार के रोगियों की सूची,खॉसी जुकाम के रोगियों की सूची, क्षय रोग ग्रसित लक्षणों वाल व्यक्तियो की सूची जॉच हेतु तैयार कर यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करेगी। एवं समस्त जनमानस को बुखार होने पर 108 एम्बुलेन्स केा प्रयोग के विषय में लोगों को जानकारी दी जायेगी। दस्त के रोगी मिलने पर ओ0आर0एस0,जिंक की टैब0 उपलब्ध करायी जायेगी। नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई का कार्य, कूडा निस्तारण, नालियों की सफाई, मच्छर से बचाव हेतु फॉगिंग एवं नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया जायेगा। कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के द्वारा समस्त ग्रामों में सुअर पालकों को संचारी रोगों से बचाव के विषय में संवेदीकरण किया जायेगा। साथ ही जनसमुदाय को चूहा,छछूंदर सें फैलने वाले रोग स्क्रब टाइफस के बारे में जागरूक किया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की मॉनीटरिंग हेतु जनपद स्तर से समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मलेरिया फाइलेरिया निरीक्षकों को पर्यवेक्षण कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजेन्द्र सिंह, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार,जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार,प्रदीप कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।







