सोमवार की सुबह कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बैंक के अंदर घना धुआं भर गया, जिससे स्थिति अत्यंत भयावह हो गई। धुएं का गुबार इतना अधिक था कि अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके चलते कोई भी व्यक्ति अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही है। दमकल कर्मियों द्वारा कड़ी मेहनत के बावजूद आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। आग की तीव्रता को देखते हुए बैंक परिसर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस तथा बैक अधिकारी पहुंचे। तत्काल दमकल विभाग को बुलवाया गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं सामान के अलावा नगदी जलने के भी अनुमान है।