बाँदा-पकड़ा गया वाहन चोरों का सरगना,गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था वांटेड

SHARE:

गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांटेड चल रहे वाहन चोरों के सरगना को पुलिस ने तमंचा के साथ पकड़ा है। उसके विरुद्ध वाहन चोरी सहित कई संगीन मुकदमे भी दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौध पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुक्कू एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वांछित चल रहा था जिसे थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुक्कू पुत्र रामकिशोर निवासी दुरेंड़ी थाना मटौंध को दुरेंडी मार्ग रेलवे अण्डर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम मटौन्ध प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह,बुद्धीसागर चौकी प्रभारी भूरागढ़,आरक्षी आशुतोष राजपूत,आशू सिंह,शुभम मिश्रा शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई