बाँदा-नसबंदी में अव्वल दो आशाओं को कमिश्नर ने दिया स्टार ऑफ द मंथ प्रशस्ति पत्र

SHARE:

परिवार नियोजन ऑपरेशन की प्रगति को बढ़ावा देने में जनपद बाँदा व चित्रकूट की आशा अव्वल रही। जिस पर कमिश्नर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मण्डल स्तरीय भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।परिवार नियोजन ऑपरेशन की प्रगति को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक माह महिला एवं पुरुष नसबंदी में सबसे अधिक नसबदी के अन्तर्गत दिनाक 01 दिसबर से 31 दिसबर, 2026 के मध्य संतोष कुमारी आशा,ब्लॉक बिसण्डा जनपद द्वारा 16 महिला नसबंदी तथा वंदना पाण्डेय आशा ग्राम अलिहा,ब्लॉक मानिकपुर, जनपद चित्रकूट द्वारा 03 पुरुष नसबंदी कराने में अव्वल रही। जिन्हे बैठक के दौरान आयुक्त अजीत कुमार के द्वारा नवाचार के अन्तर्गत “परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्टार ऑफ द मंथ का प्रशंसा पत्र” प्रदान किया गया। बैठक के दौरान आरसीएच पोर्टल पर मण्डल की राज्य स्तर पर पंचम रैंक तथा यूनिसेफ के द्वारा तैयार छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कम्पोजिट इन्डेक्श की ग्रेडिंग में 4वी0 रैंक प्राप्त करने पर मण्डलीय एवं जनपदीय टीम की आयुक्त द्वारा प्रशंसा की गयी। मण्डल के समस्त जिला चिकित्सालयों में IPHL लैब एवं ब्लड कम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट प्रारम्भ होने की जानकारी दी गयी। जिसप र इसे क्रियाशील करते हुये IPHL पर समस्त 117 जॉने प्रारम्भ कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देर्शित किया गया। आयुक्त के निर्देशन में लगातार समीक्षा बैठको के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन उपरांत मण्डल के स्वास्थ्य संकेतकों में सकारात्मक प्रगति हुयी है। जिस पर आयुक्त अजीत कुमार के द्वारा अपर निदेशक एवं उनकी मण्डलीय / जनपदीय टीम की प्रशंसा की गयी। मण्डल के चारों जनपदों ने राष्ट्रीय टी०वी० उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य औसत के अधिक वार्षिक नोटिफिकेशन टारगेट को प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। मण्डलीय कार्यकम प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत बजट की सीमा उपलब्ध न होने के कारण जनपदों के कमिटेड एवं वर्तमान गतिविधियों के भुगतान लंबित है। एमबीबीएस चिकित्सको के 37 रिक्त पदों पर चयन हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से समस्त जनपदों में वॉक इन इन्टरव्यू की प्रक्रिया प्रारम्भ कराने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया गया। कोविड 19 के अन्तर्गत चित्रकूट के एक ओ०टी टैक्निसियन के जिला स्वास्थ्य समिति चित्रकूट से अनुमोदन के उपरात भी अब तक समायोजन न होने पर आयुक्त द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। इसी प्रकार हमीरपुर के 3 स्टाफ के समायोजन हेतु सीएमओ को निर्देशित किया गया। पूर्ण टीकाकरण के अन्तर्गत समस्त जनपदों का 94 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि प्राप्त कर लिया गया है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के 65,954 कार्ड मण्डल में बनाये गये है। इसके अतिरिक्त आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी एसएनसीयू, एनबीएसयू तथा एलएमयू कियाशील रहे। आयुक्त ने कहा कि समस्त इकाईयो में चिकित्सको द्वारा ई-सजीयनी ओपीडी की जाये तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेन्द्र पर सी०एच०ओ० द्वारा मरीजों को ई संजीवनी ओ०पी०डी० के माध्यम से उपचार दिया जाना सुनिश्चित करे। प्रत्येक उपकेन्द्र में पानी का कनेक्शन,बिजली कनेक्शन,पक्की संड़क एवं क्रियाशील टॉयलेट की क्रियाशीलता की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। प्रत्येक समय मानव संसाधन आदि की कमी होने पर उपलब्ध संसाधनों का उब्बतम उपयोग सुनिश्चित किया जाये। प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई तम्बाकू मुक्त बनाने हेतु प्रयास किये जाये। आयुक्त के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य इकाईयों का स्वय भ्रमण किया जाता है। जिसमे बांदा के कुछ केन्द्रों पर साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पायी गयी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पर्यवेक्षकीय भ्रमण अधिकारियों द्वारा किये जाये तथा गंभीरतापूर्वक गैप का निराकरण संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारी / प्रभारी द्वारा किया जाये। खराब प्रर्दशन करने वाले स्टाफ के कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुये सुधारात्मक कार्यवाही की जाये। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक,मण्डलीय कार्यक्रम प्रबंधक तथा जनपदों से सीएमओ,सीएमएस तथा अन्य मण्डलीय एवं जनपदीय कार्यकम प्रबंधन इकाई के प्रबंधक तथा UNICEF, UPTSU आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment