बाँदा-पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ लंबित विवेचनाओं का करायें निस्तारण

SHARE:

पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाई जाए। विवेचनाओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। उपरोक्त निर्देश एएसपी ने मुआयने के दौरान प्रभारी निरीक्षक को दिए।
रविवार को अफर पुलिस अधीक्षक शिवराज के द्वारा थाना पैलानी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एएसपी ने थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के एएसपी के द्वारा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,अभिलेख कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात,सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, कम्प्यूटर कक्ष,बैरक,मेस तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। साथ ही शस्त्रों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। इसके पश्चात एएसपी शिवराज सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुन उनका निराकरण भी किया। अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment