बाँदा-तमंचा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

SHARE:

तमंचा लेकर खुलेआम घूम रहे युवक को पुलिस गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने कब बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि रविवार को थाना मटौंध पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति लवकुश को मुड़ेरी रोड मटौंध के पास अवैध तमंचा लिए घूम रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को भेजा। जिस पर पुलिस ने अभियुक्त लवकुश पुत्र रघुवीरशरण निवासी जखौरा थाना मटौंध धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विकास नेहरा,आरक्षी शशिकान्त,टिन्कू मौर्या शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई