बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के सिंघोली गांव निवासी एवं भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त रामदास प्रजापति का रविवार को बांदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम और पूर्व सैनिकों ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि रामदास प्रजापति ने लंबे समय तक भारतीय सेना में रहकर राष्ट्र सेवा की है। उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) पिंकी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री आलोक दक्ष प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर प्रजापति, समाजसेवी एवं संरक्षक रामलाल प्रजापति, सभासद एवं अध्यक्ष कृष्णचंद्र प्रजापति (टिंकू), कुंजबिहारी प्रजापति, पुनीत कुमार प्रजापति, लोकदत्त प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, पूर्व सैनिक रतनलाल प्रजापति, मिश्रीलाल यादव, श्रीकृष्ण प्रजापति, ब्रजराज प्रजापति, रमेश कुमार प्रजापति, रामसेवक प्रजापति, कालीचरण प्रजापति तथा केपी प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।