बाँदा-त्योहार को लेकर बरती जाये विशेष सतर्कता-राजेश

SHARE:

पेशेवर अपराधियों पर कार्यवाही किये जाने के साथ त्योहार में विशेष सतर्कता बरती जाए। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करें। उसके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करायें। उपरोक्त निर्देश डीआईजी ने मंडलीय आपराधिक समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तानों को दिए।
मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में डीआईजी राजेश एस की मौजूदगी में मंडलीय आपराधिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीआईजी ने जनपदवार समीक्षा की। पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध संचालित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कार्यक्रमों की प्रगति,साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता,ई-साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता तथा जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। गोष्ठी के दौरान परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में पूर्व में घटित घटनाओं का विश्लेषण करते हुए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने सम्बन्धी डीआईजी ने पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया। डीआईजी ने निर्देश दिए कि आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक आयोजित की जाये। फायर व आपात सेवाओं को पूर्णतः सक्रिय,
तत्पर एवं उत्तरदायी रखा जाए। ताकि दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन आवर के भीतर राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ किया जा सके।प्रत्येक थाना क्षेत्र में सतत गश्त एवं पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित किये जाने के साथ प्रचलित अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबित प्रारंभिक एवं विभागीय जांचों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुविधा को केंद्र में रखते हुए शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ-साथ साइबर अपराध मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा इस संबंध में जन-जागरूकता को सुदृढ़ किया जाए। सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर कमी लाने हेतु लक्षित एवं परिणामोन्मुख रणनीति अपनाई जाने के साथ मिशन शक्ति केंद्रों की पहुंच एवं जन-जागरूकता को और अधिक व्यापक बनाया जाए।बैठक के दौरान अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के डीआईजी राजेश एस ने निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कार्यवाहियों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील,शालीन एवं मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक,पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक उपस्थित रहीं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment