विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की बैठक में कमिश्नर ने अवैध खनन में प्रभावी अंकुश लगाए जाने के साथ ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जल संस्थान एवं जल निगम नियमित जलापूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पाठा मानिकपुर एवं अछरौड बाॅदा में पानी की समस्या का तत्काल निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने तत्काल खराब हैण्डपम्पों को ठीक कराये जाने एवं तालाबों को भरवाये जाने के निर्देश दिये। जनसामान्य हेतु सभी जिलों में हीट वेव से बचाव हेतु पानी के प्याऊ लगवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पीएचसी/सीएचसी/विद्यालयों में ओआरएस घोल की उपलब्धता रखने के निर्देश दिये। जिन गाॅवों में जलापूर्ति नही हो पा रही है, वहां टैंकरों से पानी की उपलब्धता कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सभी चिकित्सालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ जनरेटर का उपयोग किये जाने के निर्देश दिये। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रशव के उपरान्त मरीज को 48 घण्टे बाद ही डिसचार्ज किये जाने एवं प्रगति में सुधार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती कम से कम की जाए। हेपेटाइटिस बी के टीके बच्चों को लगाये जायें। कोई भी बच्चा छूटने न पाये। ई संजीवनी को बढावा दिया जाए। अस्पतालों में पर्याप्त दवा एवं संसाधनों की व्यवस्था रखी जाए। फार्मर रजिस्ट्री को चित्रकूट जनपद में बढाये जाने के निर्देश दिये। भवन निर्माण एवं रोड निर्माण की प्रगति खराब होने पर सुधार किये जाने के निर्देश दिये। पीएम सूर्यघर योजना में चित्रकूट एवं हमीरपुर में प्रगति लाने के निर्देश दिये। जननी सुरक्षा योजना में बाॅदा एवं महोबा में प्रगति कम होने पर बढाये जाने के निर्देश दिये। फैमिली आईडी कार्य में चित्रकूट एवं महोबा में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। 15वें वित्त आयोग के कार्य में चित्रकूट एवं महोबा में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। पर्यटन योजना के अन्तर्गत चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में सफाई अभियान का कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने तथा तुलसी ब्रिज में समस्त पर्यटन विकास के कार्य तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये। पोषण अभियान के अन्तर्गत कार्य संतोषजनक न पाये जाने पर जनपद महोबा, बाॅदा व चित्रकूट में प्रगति लाने के निर्देश दिये। नई सडक निर्माण के कार्य में बाॅदा एवं चित्रकूट में कार्य को तेज गति से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। सड़क अनुरक्षण में हमीरपुर जनपद में प्रगति लाने के निर्देश दिये। मातृत्व शिशु लाभ योजना में लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया। कमिश्नर ने समस्त विकास खण्ड स्तर पर ग्राम चैपाल का आयोजन सायंकाल करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध खनन को रोके जाने एवं ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, वारिसान प्रमाण पत्र,नामान्तरण एवं पैमाइश के कार्यों को देर न करते हुए समय पर जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिका के द्वारा भीड वाले स्थानों पर कूलिंग सेन्टर बनाये जाने के निर्देश दिये। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। आरोग्य मेला में चिकित्सक समय से उपस्थित रहकर मरीजों को आवश्यक दवायें उपलब्ध करायें। गौवंश संरक्षण हेतु गौशालाओं में पर्दे,पानी,भूसा, चारा की समुचित व्यवस्था रखी जाए। आशाओं की ट्रेनिंग बेहतर रूप से करायी जाए,जिससे कि वह बच्चों व गर्भवती महिलाओं की देखरेख कर सकें। बैठक में जिलाधिकारी बाॅदा अमित आसेरी,जिलाधिकारी हमीरपुर अभिषेक कुमार,जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज,जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग,अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह,संयुक्त विकास आयुक्त अरबिन्द कुमार,समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।