बाँदा-फरसे से जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

मुकदमा लिखाने की खुन्नस में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल फरसा भी बरामद कर लिया है।
गौरतलब हो कि दिनांक 20.12.2025 को थाना बबेरु क्षेत्र के ग्राम मण्ठा निवासी अमर सिंह तथा उसके भतीजे अनिल सिंह को कई लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जन्मेजय सहित कई के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया कि अमर सिंह ने जन्मेजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे जन्मेजय जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह खुन्नस को लेकर अपने कई साथियों के साथ अमर सिंह के घर गया और अचानक हमला बोल दिया। जिसमें अमर के अलावा उसका भतीजा अनिल गम्भीर रूप से घायल हो गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त जन्मेजय पुत्र कालिका निवासी ग्राम भभुबा थाना मरका को बबेरु बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशाहदेही पर घटना मे प्रयुक्त फरसा बरामद हुआ है। वहीं अन्य अभियुक्तों के पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार करने वाली टीम में रामेन्द्र सिंह,आरक्षी रवि कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई