बेजुबानों को लादकर जा रहे डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन से 14 भैंस/भैंसा बरामद करते हुए हुए पुलिस ने डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि मंगलवार की दरमियानी रात गश्त व वाहन चेकिंग के दौरान मटौन्ध पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुरेड़ी के पास एक डीसीएम में बड़ी संख्या में पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी भूरागढ़ अरविंद कुमार ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। जांच में डीसीएम में 14 भैंस/भैंसा क्षमता से अधिक संख्या में क्रूरतापूर्वक लदे मिले। पुलिस ने मौके से वाहिद पुत्र मजीद और जसीम पुत्र शकील निवासी ग्राम कोर्रही, थाना बिसण्डा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक प्रेमनारायण सिंह,चौकी प्रभारी भूरागढ़ अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।