बाँदा-हत्यारोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

पैसे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बे के राजनगर निवासी 24 वर्षीय आशीष वर्मा के यहां 10 दिन पहले पुत्र का जन्म हुआ था। शुक्रवार को घर में छठी का कार्यक्रम था।इसी दौरान रात में आशीष और उसके बड़े भाई विकास वर्मा 28 के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाई शराब के नशे में थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आशीष ने ईंट से विकास के सिर पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से भी पीट दिया। जिस पर विकास गंभीर से घायल हो गया और वह बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ा। तत्काल परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। जहां रास्ते में विकास ने दम तोड़ दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस में रविवार को अभियुक्त आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment