बाँदा-तमंचा लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया अरेस्ट,भेजा जेल

SHARE:

तमंचा लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
गुरुवार को कोतवाली नगर पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गंगानगर मोहल्ले में एक व्यक्ति अपने अर्धनिर्मित प्लॉट में तमंचा लेकर मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अधेड़ की पहचान राजाराम पुत्र बिंदा निवासी बाबा तालाब, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 487/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, कांस्टेबल सौरभ यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई