बाँदा-पेंशनर्स भी हैं पुलिस परिवार का हिस्सा,एएसपी ने बैठक में सुनी पेंशनरों की समस्याए

SHARE:

पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित हुई। एएसपी ने पेंशनर्सो की समस्याएं सुनते हुए निराकरण के साथ हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की गई । बैठक में एएसपी शिवराज ने पुलिस पेंशनर्स की पेंशन,चिकित्सा सुविधाएं,पारिवारिक पेंशन,लंबित प्रकरणों एवं अन्य व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना। साथ ही संबंधित शाखाओं/अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। एएसपी ने पेंशनर्स को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। तथा अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही पेंशनर्स की सराहना करते हुए बताया गया कि उनके द्वारा अपने सेवाकाल में पुलिस विभाग के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ किए गए कार्य किए गए है। इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान करना विभाग का नैतिक एवं प्रशासनिक दायित्व है।पेंशनर्स के सम्मान,सुविधा एवं कल्याण के लिए पुलिस प्रशासन सदैव प्रतिबद्ध है। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने पुलिस पेंशनर्स से कहा कि वह नौकरी से रिटायर हुए हैं, सेवा से नहीं। आज भी कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाएं रखने तथा अपराधों पर कार्यवाही करने में उनके अहम योगदान कि आवश्यकता है। बैठक में सीओ सदर राजबीर सिंह गौर,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव,पुलिस पेंशनर्स के अध्यक्ष गोविंद सिंह कछवाह,रामऔतार,राममनोहर यादव आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment