बाँदा-लोडर की टक्कर से अनुदेशक की मौत,घर जाते समय हुआ हादसा

SHARE:

विद्यालय से घर जा रहे अनुदेशक को लीडर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुज रख गांव निवासी अजय 38 पुत्र शिरोमणि शहर के सुंदर नगर मोहल्ले में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हथौड़ा गांव स्थित विद्यालय में अनुदेशक के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात अजय कामकाज निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहा था। तभी कालू कुआं मोहल्ले के ही नजदीक सामने से आ रहे लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों में देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जेब मे तलाशी के दौरान निकले मोबाइल नंबर पर पुलिस कर्मियों ने खबर गांव भेजी। तब घटना की जानकारी परिजनों को हो सकी। मृतक के ससुर राम प्रकाश ने बताया कि वह घर जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment