बाँदा-खदान कर्मी के साथ लूटपाट तथा राइफल छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

खदान कर्मी के साथ साथ मारपीट करने तथा लूटपाट करने के साथ लाइसेंसी राइफल छीनने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं बाकी की तलाश जारी है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चटगन खदान के मैनेजर बृजमोहन पुत्र यदुनाथ सिंह निवासी बजेहटा थाना ललपुरा जनपद हमीरपुर ने थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी थी कि दिनांक 01 मई की शाम को एक दर्जन से अधिक लोग चारपहिया वाहन से आये और खदानकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान सुरक्षा में लगे कर्मी भूपेंद्र की लाइसेंसी रायफल भी छीन लिए। साथ ही उसके जेब में पड़े रुपए भी निकालकर ले गए है। साथ ही धमकी दी थी कि खदान अगर चलाना है तो गुंडा टैक्स देना पड़ेगा। नहीं तो वह खदान नहीं चलने देंगे। धमकी देने के बाद वह खदान से चले गए। मामला संज्ञान में आने पर एसपी पलाश बंसल ने कोतवाली देहात पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन नाम जद सहित 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। वही एसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तारी के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र फूल सिंह निवासी अमलोर थाना पैलानी जनपद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा अभियुक्त की निशादेही पर छीनी गई लाइसेंसी रायफल भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्र प्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी,आरक्षी जितेन्द्र कुमार,सचिन पटेल शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment