सामंजस्य बनाकर शिकायतों का समाधान कराते हुए पीड़ितों को भी संतुष्ट करें। अगर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो इस बात के संबंधित विभाग के अफसर जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उपरोक्त निर्देश संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने दिए।
जिलास्तरीय समाधान संपूर्ण दिवस जनपद के पैलानी थाने में आयोजित हुआ। जहां जिलाधिकारी अमित आसेरी तथा एसपी पलाश बंसल ने बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अलग-अलग विभागों के 67 मामले आए। जिसमे से 8 शिकायतों का डीएम, एसपी ने मौके पर निस्तारण किया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम अमित आसेरी ने निर्देशित किया कि शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं। अगर निस्तारण में लापरवाही सामने आई तो वह संबंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह एसपी पलाश बंसल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी पुलिस से संबंधित मामले है उनका समय से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अतर्रा में तहसील दिवस कार्यक्रम एसडीएम अंजनी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी पहुंचे। इस दौरान कुल 50 शिकायतें आई। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ने 11 शिकायतों का निस्तारण कराया। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी नमन मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सहायक एसपी मेविस टॉक तथा एसडीएम ने पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। इसी तरह बबेरू में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम अवनीश त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। एसडीएम तथा सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने जनसुनवाई की। कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 6 शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला तथा सीओ प्रवीण कुमार ने तहसील में बैठकर संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की।