बाँदा-पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

SHARE:

पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलावारी गांव निवासी अमृत लाल (36) पुत्र इंद्रपाल पटेल रविवार रात अपने घर पहुंचा था। बताया गया कि रात में किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे में अमृत लाल का शव फंदे पर लटका मिला।
दुकान बंद कर घर पहुंचा था युवक
मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र के अनुसार, अमृत लाल बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाता था। रविवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर पहुंचा था। इसी दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई