पंचायत भवनों में ग्रामीणों के बैठने के लिए छाया के साथ ठंडा पेयजल के इंतजाम किए जाए। उक्त निर्देश डीएम निरीक्षण के दौरान दिए।
गुरुवार को डीएम अमित आसेरी ने हीट वेव के दृष्टिगत ग्राम पंचायत तिंदवारा एवं महोखर का निरीक्षण किया। जहां डीएम ने पंचायत भवनों में कूलर एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि जनपद की समस्त पंचायत भवनों में आमजन को राहत पहुंचाने हेतु कूलर,शीतल पेयजल एवं आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराई जाएं। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर कूलर के साथ पानी के इंतजाम नहीं किए गए तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध वह कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।