बाँदा-तीमारदारों के लिए जिला अस्पताल में बनेगा कूलिंग प्वाइंट

SHARE:

गुरुवार को जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। भीषण गर्मी तथा हीट वेव के दृष्टिगत डीएम ने कूलिंग प्वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने गुरुवार को जिला अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु शीतल पेयजल,कूलर एवं वाटर कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल परिसर में “कूलिंग प्वाइंट” स्थापित कर मरीजों एवं तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं में सुधार एवं स्वास्थ्य सेवाओं को संवेदनशील बनाने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई