जीवन अनमोल है, इसलिए लापरवाही से वाहन बिल्कुल न चलाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करते अपनी सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीटबेल्ट जरूर लगाएं। उपरोक्त उद्गार आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एएसपी ने व्यक्त किये।
सोमवार को सेंट जॉर्ज स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता नियमों का विस्तार से वर्णन करते हुए समझाया। छात्रों को उनके करियर ओरिएंटेड लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जागरूक भी किया। एएसपी ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। शराब पीकर कभी भी ड्राइव न करें।डॉ.पीयूष मिश्रा ने घायलों की मदद हेतु प्रेरित करने का दायित्व छात्र /छात्राओं को दिया तथा नाबालिक छात्र/छात्राओं को वाहन विद्यालय परिसर में प्रवेश न करने की हिदायत दी। यातायात प्रभारी ने यातायात नियमों से सभी को परिचित कराया। सभी का उत्साह वर्धन करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की बात कही। कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र /छात्राओं को उनके द्वारा बनाए गए श्रेष्ठ पोस्टर हेतु प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित कराए जाने की घोषणा की। अंत में डॉ. पीयूष मिश्रा द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मंडलीय समन्वयक/ मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा,यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह,सुनील सक्सेना,प्रधानाचार्य अल्बर्ट रस्किन,अजीत,पुलकित,आर.बी आदि उपस्थित रहे।