बाँदा-एक लाख रुपये रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई गिरफ्तार

SHARE:

वैध कार्य के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने एक सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को बांदा स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के अवर अभियंता सलमान को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्रेशर प्लांट संचालक से मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता ग्रेनाइट क्रेशर प्लांट का संचालक है। 18 जून 2026 को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय बांदा से बिना सर्वे किए उसके पास कारण बताओ नोटिस आया था। इसके बाद क्षेत्रीय अधिकारी ने उसे फोन कर दबाव बनाया। शिकायतकर्ता जब क्षेत्रीय अधिकारी माधवी कमलवंशी से मिलने पहुंचा तो उसे अवर अभियंता सलमान से मिलने के लिए कहा गया। आरोप है कि सलमान ने नोटिस पर कार्रवाई नहीं करने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने रकम अधिक होने की बात कही, लेकिन आरोपी कथित तौर पर इससे कम लेने को तैयार नहीं हुआ।
शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल
शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय आरोपी को पकड़वाने के उद्देश्य से सतर्कता अधिष्ठान, झांसी में शिकायत की। शिकायत की गोपनीय जांच और सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को टीम ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय, इंदिरा नगर, बांदा में कार्रवाई करते हुए सलमान को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपी सलमान के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई