गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे ईनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं उसके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 10 हजार रुपए के इनामियां वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) रवि को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रवि पुत्र मुन्ना लाल निवासी सेढ़ू तलैया थाना कोतवाली नगर एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कस्बा मटौंध से गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह,निरीक्षक इंदल यादव,आरक्षी शिवम,पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे।