निकाह के बाद पति ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाये। साथ ही उत्पीड़ित किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ 27 मई 2022 को हुआ था। निकाह के बाद ससुरालीजन दहेज को लेकर आये दिन ताने देते थे। गर्भवती होने पर वह अपने गांव आ गई। डिलीवरी का पूरा खर्चा उसके माता-पिता ने उठाया। नवंबर 2025 को ससुराल वाले घर आए और अच्छे से रखने की बात कहकर अपने साथ लिवा ले गए। इसके बाद उसका पति 20 नवंबर को उसे मुंबई ले गया। वहां पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। कट्टर परंपरा का पालन करने के लिए कहा। विरोध पर धमकी दी कि बेटी के बड़ी होने पर उसके साथ ही यही कुकृत्य करेगा। मई 2026 में उसका भाई मुंबई आया तो उसने अपने भाई से पूरी घटना बताई। इस पर उसका भाई उसे दो जून को लेकर गांव आ गया। यहां 21 जून को उसका पति, ननद व सास दो अज्ञात लोग आए और धमकाते हुए उसे ले जाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए, उनके आने पर सभी मौके से भाग निकले। महिला ने तहरीर देकर अपने पति समेत चार नामजद और दो अज्ञात पर विभिन्न धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात संजीव चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।