बाँदा-वर्षा के पहले फाटकों तथा तटबंधों को कराएं दुरुस्त

SHARE:

वर्षा से पूर्व बांधो के साथ फाटकों को ठीक कराने सहित तटबन्धों की मरम्मत कराये जाने के डीएम ने निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ से पूर्व तैयारियों की बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसील,ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तरों पर बाढ समितियों का गठन किये जाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बाढ नियंत्रण कक्ष एवं प्रभारी दैवीय आपदा अधिकारी को बाढ चैकियों के सत्यान की रिपोर्ट दी जाए। अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखण्ड तृतीय बाॅदा वर्षा से पूर्व बांधो के फाटकों को ठीक कराना एवं तटबन्धों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। अधिशाषी अभियंता केन नहर प्रखण्ड को जल प्लावन के दृष्टिगत नहर पटरियों को ठीक करना एवं बाढ नियंत्रण कक्ष बनाये जाने के निर्देश दिये गये। अधिशाषी अभियंता विद्युत को बाढ प्रभावित क्षेत्रों पर विद्युत लाइन को ठीक करना, उनकी लूजिंग को समाप्त करना,बाढ के समय जल भराव वाले क्षेत्रों में तत्काल विद्युत काटे जाने के निर्देश दिये गये। समस्त अधिशाषी अधिकारियों को नाले-नालियों की सफाई कराये जाने, वर्षाकाल से पूर्व कूडे के ढेरों को हटाये जाने एवं साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। खण्ड विकास अधिकारियों को बाढ से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में साफाई व्यवस्था,जल भराव वाले क्षेत्रों में नालियों को निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, कीटनाशन छिडकाॅव कराये जाने के निर्देश दिये गये। जिला कृषि अधिकारी को वर्षा से पूर्व पर्याप्त भूसा एकत्र करने के निर्देश दिये गये।अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को वर्षा से पूर्व पुल,पुलिया,रपटों का निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई