बाँदा-दबंगो ने भाजपा नेता सहित उसके साथी को बंधक बनाकर मारपीट करने के साथ की लूटपाट

SHARE:

चुनावी रंजिश तथा दबंगई को लेकर दबंगो के द्वारा भाजपा नेता सहित युवक का अपहरण एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
​जनपद के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम महोखर में दबंगों द्वारा एक युवक और उसके मित्र का अपहरण कर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित अंकुश तिवारी पुत्र मनोज तिवारी, निवासी महोखर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 2 मई की रात जब वह अपने मित्र भाजपा नेता राहुल सिंह के साथ यादव ढाबा जा रहा था। तभी गांव के ही शिवाकांत कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर जब जब वहां से जाने लगा। तो तुलसीदास की दुकान के पास आरोपियों ने दो गाड़ियों और एक सफेद रंग की थार UP90AF9984 से उनका रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि शिवाकांत कुशवाहा, गौरव सिंह,अनुराग सिंह अन्नू,अतुल गुप्ता, हरिशंकर,कृष्णा यादव और अन्य अज्ञात साथियों ने असलहों के बल पर उनका अपहरण किया और उन्हें जबरन अनुराग सिंह के फार्म हाउस पर ले गए। वहां आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह मार पीटा। साथ ही घण्टों बंधक बनाए रखे। इस दौरान अनुराग सिंह ने प्रार्थी का रस्सी से गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। जिससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। बंधक बनाने तथा मारपीट करने के साथ-साथ आरोपियों ने उसकी जेब से 3500 रुपए भी लूट लिए। साथ ही मारपीट का वीडियो बनाकर धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वीडियो वायरल कर बदनाम करने के साथ दोनों को जिंदा जला देंगे। ​घटना के पीछे राजनीतिक द्वेष की बात भी सामने आ रही है। क्योंकि राहुल सिंह भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों को स्थानीय पुलिस के कुछ कर्मियों का संरक्षण प्राप्त है और उन पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर और शोर मचाकर प्रार्थियों ने अपनी जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली देहात पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment