बाँदा-गांजा तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग सदस्य गिरफ्तार

SHARE:

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांजा तस्करी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर अवैध रूप से गांजे का कारोबार कर तस्करी करने और अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित करने का आरोप है।
एसपी पलाश बसंल के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान अनवरत जारी है। नाला मोड़ के पास थाना कालिंजर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुनेश उर्फ मनीश पुत्र निर्भय निवासी बरुआ पुरा, थाना रक्सा, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर बांदा व आसपास के जिलों में तस्करी करता था। इसी मामले में थाना गिरवां में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग दर्ज किया गया था और अभियुक्त वांछित चल रहा था।
आपराधिक इतिहास में दो मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार मुनेश के खिलाफ थाना गिरवां में वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट समेत धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2025 में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल सुशील तिवारी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई