बाँदा-नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

SHARE:

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर कूटरचित नियुक्ति पत्र के जरिए 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेन्द्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को थाना मटौंध में तहरीर देकर बताया था कि अछरौड़ निवासी विनोद कुमार ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 15 लाख रुपये लिए थे। विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने को कहा। पीड़ित जब कॉलेज पहुंचा तो वहां बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति नहीं होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। उसने जब आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो रकम लौटाने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना मटौंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से वांछित आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी
आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये लिए और पीड़ित को कूटरचित नियुक्ति पत्र थमा दिया। नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई