बाँदा-मारपीट व धमकी के मामलों में चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार,भेजे गए जेल

SHARE:

घर में घुसकर मारपीट तथा हमला,गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के अलग-अलग मामलों में वांटेड चल रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पैलानी पुलिस में गुरुवार को ग्राम तरखारी तालाब, कमासिन रोड निवासी रज्जाव अली (55) पुत्र गाजी खान, शैर अली (करीब 40) पुत्र गाजी अली तथा गुलाम अली (करीब 27) पुत्र नजब अली को धारा 323, 452, 504 एवं 506 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया। वहीं, ग्राम साड़ी, थाना पैलानी निवासी मोतीलाल (65) पुत्र छोटा को धारा 323, 504 एवं 506 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय ने बताया कि अभियुक्तो के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। जिसके चलते उन्हें पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई