बाँदा-दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि, नए जिला प्रभारी का स्वागत

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को याद किया गया।
नवीन जिला प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद संत विलास शिवहरे के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य रामपाल प्रजापति ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी संगठन के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि संत विलास शिवहरे को बांदा का जिला प्रभारी बनाए जाने से संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा महोबा के प्रभारी इंद्रपाल पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र रामपाल प्रजापति, बांदा नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, अतर्रा नगरपालिका अध्यक्ष संगीता निराला, जिला उपाध्यक्ष देशराज सिंह, क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा डॉ. पीएन वर्मा, जिला महामंत्री ममता मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निखिल सक्सेना ने किया।
दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को किया नमन
जयंती कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
नए जिला प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई