बाँदा-दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत

SHARE:

नीलगाय से बाइक टकराने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के आठ दिन बाद कानपुर में किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कला गांव निवासी रामकरन वर्मा (60) 24 जुलाई की शाम बबेरू से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कुछ दिन इलाज के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शनिवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई