बाँदा-ट्रक भिड़ंत में चालक की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

दो ट्रको के बीच आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। जिस पर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वही दूसरे ट्रक के चालक तथा खलासी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के केदार खेड़ा निवासी शैलेद्र यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र किशोर यादव सोमवार की सुबह खाली ट्रक लेकर बालू लेने बांदा आ रहा था। तभी बांदा से गिटटी लेकर ट्रक फतेहपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनो ट्रक चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव के बजरंगी डेरा के पास पहुंचे ही थे कि गिटटी भरे ट्रक चालक को झपकी लग गई। जिससे दोनों ट्रको के बीच आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों ट्रको के परखच्चे उड़ गए। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग दौड़े। वहीं गिटटी लदे ट्रक के चालक डिंपल जैन खाली अभिषेक जैन निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश घायल हो गए। मौके से यह दोनों ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से ट्रक में फंसे चालक शैलेद्र को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई