बाँदा-विद्यालय बंद पाए जाने पर डीएम का बड़ा एक्शन,प्रधानाचार्य को सस्पेंड करने के साथ 24 स्टाफ कर्मियों का रोका वेतन

SHARE:

उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला बंद पाए जाने पर डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रधानाचार्य को सस्पेंड करते हुए अन्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब हो कि जिलाधिकारी जे रीभा शुक्रवार की सुबह 9:05 में अचानक विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग 2 तिंदवारा अचानक निरीक्षण करने पहुंच गई। विद्यालय का नजारा देख डीएम दंग रह गई। स्कूल में ताला लगा हुआ था। बच्चे शिक्षकों के आने के साथ-साथ विद्यालय खुलने का इंतजार करते रहे। काफी देर के बाद विद्यालय के स्टाफ का पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। फिर क्या था? डीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रधानाचार्य को निलंबित किए जाने सहित विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों सहित 24 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश देने सहित बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ को जमकर फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी ने बाकायदा विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हैंड वॉशिंग यूनिट टूटी पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने कहा कि शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर समय से विद्यालय नहीं खुला तो अगली बार कर्मचारी तथा शिक्षकों की खैर नहीं होगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment