नाला-नाली की खुदाई कराने से पहले ग्राम प्रधानो को अधिकारियों को पहले जानकारी देनी होगी। ताकि खुदाई के बाद सड़के खुली न रह सकें। उपरोक्त निर्देश डीएम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित बैठक में दिए।
जिलाधिकारी जे रीभा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़कों से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की समस्याओं से संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सड़क खोदने से पूर्व अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से वार्ता करें। तथा इसके पश्चात ही सड़क खोदने से संबंधित कार्य किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जिस विभाग द्वारा सड़क तोड़ी जाएगी संबंधित विभाग ही उस सड़क का निर्माण कार्य भी करेगा। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल योजना में कार्य कार्यवाही संस्था एनसीसी एवं एलटी के अधिकारियों तथा जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर कार्य चल रहा है,सड़क खुदाई से संबंधित उसकी सूची बनाकर संबंधित सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर सहित सूची प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रधानों से भी कहा की ग्रामों में नाली एवं नालों का निर्माण की खुदाई से पहले जल निगम के अधिकारियों से वार्ता करते हुए उन्हें सूचित करें तथा इसके पश्चात ही खुदाई का कार्य प्रारंभ करें। डीएम जे रीभा ने पुराने बाईपास में खुदाई से संबंधित कार्य के लिए एस बिल ड्राइंग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित कार्यवाही संस्था के अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा सीसी तथा एल एंड टी के अधिकारी गण एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।