बाँदा-रुपये गिरने से सदमे में आया किशोर,परिजनों के भय से अचानक हुआ गायब

SHARE:

सामान खरीदने दुकान गया किशोर अचानक लापता हो गया। जब वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं भी अता-पता नहीं चला। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुस्ताक निवासी लखीमपुर खीरी अपने परिवार के साथ जनपद के लघु सिंचाई विभाग में मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार की दोपहर मुस्ताक ने ₹500 का नोट देकर अपने बेटे अनस को गुटका लेने के लिए दुकान भेजा था। बताते हैं कि गुटका लेने के बाद वापस अनस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अचानक उसके पैसे गिर गए। पैसे गिरने के कारण वह घबरा गया। अपने स्तर से काफी देर किशोर पैसे ढूंढता रहा। लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो वह जाकर छुप गया। उसे डर था कि अगर मैं घर जाऊंगा तो पैसा ना देने पर पिता उसे डांटने के साथ मारे पिटेगा। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा। तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं भी आता-पता नहीं चला। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी पलाश बंसल ने शहर कोतवाल बलराम सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन चौकी प्रभारी आनंद कुमार साहू सहित किशोर की सुराग रसी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे चेक किये। घण्टों मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद किया। इसके साथ ही उसे परिवार वालों के सुपुर्द किया। बेटे के मिलने पर पिता मुस्ताक के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। बेटे को सीने से लगाने के साथ पुलिस का उसने आभार जताया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई