डायल यूपी 112 को एकबार फिर मुख्यालय से 09 पीआरवी वाहन मिले हैं। एएसपी ने झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया है।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी डायल यूपी-112 शिवराज द्वारा जनपद को प्राप्त 09 नए पीआरवी वाहनों को पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब को कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी तथा बेहतर बनाने हेतु डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को कुल 09 नए वाहन प्राप्त हुए है। जिनमें 03 चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) तथा 06 दो पहिया वाहन (पल्सर) प्राप्त हुए हैं। जिन्हें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के द्वारा पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया गया। एएसपी शिवराज ने कहा कि डायल यूपी-112 में इन नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद जनपद में कानून व्यवस्था,आपातकालीन पुलिस सेवाएं और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगी। नये पीआरवी वाहनों के आने से तैनात पीआरवी वाहनो की सघनता में वृद्धि होगी। जिससे रिस्पांस टाइम काफी कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन मेविस टॉक,क्षेत्राधिकारी सदर/डायल यूपी-112 सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे ।