
बाँदा-महिला से बातचीत बनी हत्या की वजह, बांके से वारकर युवक को उतारा मौत के घाट
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:
बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बागै नदी के क्योटरा के पास बरकत अली पुत्र जिलेदार निवासी नहरी का शव मिला था। बरकत घर में लहुरेहटा पैसे लेने जाने की बात कहकर दोस्त ब्रजमोहन की बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसका शव नदी में मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपियों के परिवार की एक महिला से बातचीत को लेकर विवाद था। आरोपियों ने बरकत को महिला से बातचीत करते देख लिया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने बरकत पर बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक समेत बागै नदी पुल से नदी में फेंक दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के पर्यवेक्षण में अलग-अलग पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया। पुलिस टीमों ने लगातार सुरागरसी और पूछताछ करते हुए घटना का दो दिन के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल चुनवदा उर्फ रमेश, रामबाबू और अरुण को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर नदी से हत्या में प्रयुक्त बांका और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई।WhatsApp us